फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight over switching off fan in hospital

Aligarh News: अस्पताल में पंखा बंद करने पर मारपीट

Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fight over switching off fan in hospital
अस्पताल में मौजूद तीमारदार।  - फोटो : samvad
मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल में सोमवार की रात पंखा बंद करने पर हुए विवाद में स्टाफ ने एक तीमारदार व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी और मारपीट का वीडियो तक बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



वहीं मारपीट के मुख्य आरोपी संविदा कर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। अकराबाद के अधौन गांव के ज्ञान प्रकाश अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लाए थे। सोमवार देर रात उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। प्रसव के बाद ज्ञान प्रकाश अपनी मां के साथ अस्पताल के प्रतीक्षा क्षेत्र में बैठे थे। रात में एक कर्मचारी ने बार-बार पंखा बंद किया, जिस पर ज्ञान प्रकाश ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर कर्मचारी ने उन्हें गाली दी।
विज्ञापन




इसके बाद कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी को बुला लिया। उन सभी ने मिलकर ज्ञान प्रकाश की बुरी तरह पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ज्ञान प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सीओ द्वितीय धनंजय के अनुसार ज्ञान प्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन का पक्ष : अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तैयब खान ने कहा है कि संबंधित कर्मचारी का तर्क था कि वह खाना खा रहा था। खाने में कीड़े गिर रहे थे, इसलिए उसने लाइट बंद की थी। इसके साथ पंखा भी बंद हो गया था। इसके बाद विवाद में मारपीट हुई है। आरोपी कर्मचारी के इस अनुचित व्यवहार को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है। एजेंसी से दूसरा कर्मचारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed