फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight for food in marriage

खाने के लिए मारपीट पर टूटी शादी, दूसरे को दुल्हन ने डाली जयमाला

Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fight for food in marriage
गुरुवार की रात कस्बे के एक मैरिज होम में विवाह समारोह के दौरान खाने को लेकर बराती और घरातियों में इस कदर विवाद हुआ कि शादी टूट गई। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। आननफानन में मैरिज होम में ही दूसरे युवक के साथ लड़की का विवाह कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर इससे तिलमिलाए वर पक्ष ने अपने जनपद बुलंदशहर लौटकर कहीं आननफानन में रिश्ता देखा और लड़के की शादी कर दी।
गुरुवार को मैरिज होम में तहसील क्षेत्र के ही दो गांवों के लड़की और लड़के की शादी थी। लड़की पक्ष की बरात की चढ़त हो चुकी थी। द्वारचार चल रहा था। इसी दौरान खाने को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकने लगे। यह देखकर बरात में मौजूद अन्य लोग इधर उधर हो गए। इस पर लड़का और लड़की पक्ष के बीच इस कदर विवाद बढ़ा कि लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि लड़का पक्ष ने हुई घटना के लिए माफी मांगी लेकिन लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ कि दोनों पक्ष अब रिश्ता नहीं करेंगे।
सामान आदि की वापसी पर भी सहमति बनी। इसके बाद लड़की की शादी अन्य किसी से उसी मैरिज होम में करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed