{"_id":"69b9f4a24b99c10c3b0fe39c","slug":"fight-between-the-head-and-the-panchayat-assistant-in-the-panchayat-house-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101658-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पंचायत घर में प्रधान और पंचायत सहायक में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पंचायत घर में प्रधान और पंचायत सहायक में मारपीट
विज्ञापन
विकास खंड लोधा की ग्राम पंचायत जतनपुर चिकावटी के पंचायत घर में मंगलवार को ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक (दोनों महिलाएं) के बीच मारपीट हो गई। इन दोनों महिलाओं की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है। प्रधान पक्ष से मिली तहरीर पर जांच शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम प्रधान नीतू देवी और पंचायत सहायक अंजलि के बीच लंबे समय से कार्यशैली को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को पंचायत घर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जिससे दोनों ही घायल हो गईं। ग्राम प्रधान नीतू देवी का आरोप है कि पंचायत सहायक अंजलि पंचायत घर से कंप्यूटर व अन्य सरकारी सामान अपने घर ले गईं थीं और निजी उपयोग कर रहीं थीं। उनके पति ने सचिवालय समय से नहीं खोलने पर सवाल किया तो भड़क गईं और अभद्र व्यवहार करने लगीं। इधर, पंचायत सहायक अंजलि का कहना है कि प्रधान पति जयप्रकाश अक्सर पंचायत के काम में हस्तक्षेप करते हैं और दबाव बनाते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और बाद में प्रधान नीतू देवी को बुलाकर झगड़ा करवा दिया। विकास कार्यों की धनराशि से रुपये देने का दबाव बनाया। मना करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है ताकि वह नौकरी छोड़ दे।
लोधा थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि दोनों पक्षों को हल्की चोटें आई हैं। प्रधान पक्ष से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर भी ली जा रही है। गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।