फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fifty Hazari gangster arrested after selling property and settled in West Bengal

Aligarh News: संपत्ति बेचकर पश्चिम बंगाल में जा बसा, पचास हजारी गैंगस्टर पकड़कर लाई जवां पुलिस

Sun, 19 May 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 10:19 PM IST
सार

पचास हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर दो वर्ष से फरार चल रहा था। उस पर लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। वह अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर वह पश्चिम बंगाल जाकर बस गया थ। पुलिस की स्वाट-सर्विलांस टीम पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर भाटापार थाना क्षेत्र के न्यू कोर्ट रोड पहुंच गई। जहां उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Fifty Hazari gangster arrested after selling property and settled in West Bengal
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूटपाट के अपराध के बाद दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दो वर्ष से फरार अपराधी पश्चिम बंगाल जाकर बस गया था। यहां वह अपनी चल-अचल संपत्ति भी बेच गया था। पचास हजार के इनामी इस अपराधी के पीछे लगी पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से ही गिरफ्तार किया है। 19 मई को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ तृतीय-एएसपी अमृत जैन के अनुसार सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर गोल मार्केट का पचास हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर मो.इमरान दो वर्ष से फरार चल रहा था। उस पर लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। सिविल लाइंस इलाके की एक लूट के मुकदमे में दो वर्ष पहले उस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। इसी मुकदमे में उस पर इनाम दर्ज हुआ। उसके विषय में जानकारी करने पर पता चला कि यहां से अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर वह पश्चिम बंगाल जाकर बस गया है। कई माह तक चली सुरागरशी व सर्विलांस की मदद से वह अपने कुछ स्थानीय परिजनों के संपर्क में आया।
विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस की स्वाट-सर्विलांस टीम पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर भाटापार थाना क्षेत्र के न्यू कोर्ट रोड पहुंच गई। जहां उसे गिरफ्तार किया गया। वहां पश्चिम बंगाल पुलिस को जानकारी देने के बाद उसे यहां लाया गया और जवां पुलिस ने उसे जेल भेजा है। इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह वहां फेरी लगाने का धंधा कर रहा था। इस गिरफ्तारी में स्वाट व सर्विलांस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed