{"_id":"692ac5a6379ffd4af80ec98d","slug":"female-constable-from-agra-commits-suicide-in-aligarh-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर फंदे पर लटककर दी जान
Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
सार
खुदकुशी से पहले हेमलता ने अपने व्हाट्सएप पर आत्महत्या संबंधी स्टेटस लगाया था। जिसे उसकी साथी सिपाहियों ने देखा तो महकमे में खबर पहुंच गई। आनन फानन खबर पर बन्नादेवी पुलिस, सीओ द्वितीय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक महिला सिपाही हेमलता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता ने 29 नवंबर दोपहर बन्ना देवी थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में किराये के घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सिपाही ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया, जिसे देखकर महकमे में खबर फैली। तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मूल रूप से आगरा कागारौल क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया? इस सवाल पर तमाम चर्चाएं हैं। पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से आगरा कागारौल के गांव बैमन के किसान कर्मवीर सिंह के चार बच्चों में सबसे छोटी हेमलता (28) यूपी पुलिस के 2015 बैच की सिपाही थी। ट्रेनिंग पूरी कर वर्ष 2016 से वह अलीगढ़ में कार्यरत थी। वर्तमान में उसकी तैनाती रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर थी। वह जीटी रोड पर बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में एक अन्य महिला निरीक्षक संग ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहती थी, जबकि मकान स्वामी बाहर रहते थे। इन दिनों साथी महिला निरीक्षक भी यहां नहीं थीं।
विज्ञापन
वाकया दोपहर करीब सवा बजे का है। हेमलता घर पर ही थी। तभी अचानक उसने घर के निचले हिस्से के आंगन में लोहे के जाल से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सिपाही ने अपने व्हाट्सएप पर आत्महत्या संबंधी स्टेटस लगाया था। जिसे उसकी साथी सिपाहियों ने देखा तो महकमे में खबर पहुंच गई। आनन फानन खबर पर बन्नादेवी पुलिस, सीओ द्वितीय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
फंदे पर झूलती मिली सिपाही को उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने पूरे घर की जांच व तलाशी ली है। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार इतना ही कहते हैं कि अभी जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजहों को लेकर सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। परिवार से भी बात की जाएगी। साथी कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल भी जांचा जा रहा है।