फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   father killed only son in Aligarh

Aligarh News: बीमार होने पर बेटा नहीं गया स्कूल, तो पिता ने बेटे को पीटा, गला दबाकर घर के चिराग को बुझा दिया

Tue, 29 Aug 2023 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:12 PM IST
सार

मंगलवार को बीमार होने के कारण बेटा स्कूल नहीं गया था। इसी दौरान सुबह के समय सुभाष ने परिवार में झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि वह अपना आपा खो बैठा। उसने घर में चारपाई पर लेटे बेटे को पीटना शुरू कर दिया और अचानक गला दबा दिया।

विज्ञापन
father killed only son in Aligarh
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के नगला डालचंद्र में बीमार पिता ने मामूली कलह के दौरान घर के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। इस दौरान खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

विज्ञापन


नगला डालचंद्र निवासी सुभाष काफी समय से दिगामी रूप से बीमार है और उसका उपचार भी चल रहा है। इस वजह से आए दिन उसका घर में व्यवहार भी झगड़ालू रहता है। घर में पत्नी व बेटी के अलावा 10 वर्षीय बेटा उत्कर्ष था। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार को बीमार होने के कारण बेटा स्कूल नहीं गया था। इसी दौरान सुबह के समय सुभाष ने परिवार में झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि वह अपना आपा खो बैठा। 
विज्ञापन


उसने घर में चारपाई पर लेटे बेटे को पीटना शुरू कर दिया और अचानक गला दबा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन बचाते हुए बेहोश बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। खबर पर पुलिस भी आ गई। परिवार से पूछताछ के बाद पिता को हिरासत में ले लिया गया। मगर तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि पिता आए दिन झगड़ा करता रहता है। कई बार पड़ोसियों ने भी बीचबचाव कराया है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की जांच में पिता द्वारा मारने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव हिरासत में है। अब जो तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-विशाल चौधरी सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed