फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father falls asleep on the train, daughter is separated at the station

Aligarh News: ट्रेन में पिता को आई नींद, स्टेशन पर बिछड़ी बेटी

Thu, 15 Oct 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Father falls asleep on the train, daughter is separated at the station
अलीगढ़ जंक्शन। - फोटो : Archive
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में पिता को नींद आने के दौरान एक 21 वर्षीय युवती बिछुड़ गई। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन



जीआरपी की टीम ने तलाश शुरू की और युवती को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के प्रतीक्षालय से सुरक्षित तलाश लिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए मंगलवार को अलीगढ़ आए थे। दवा दिलाने के बाद दोनों घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह करीब 11:47 बजे वे प्लेटफार्म नंबर छह पर टूंडला से पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान पिता को नींद आ गई और बेटी ट्रेन से उतरकर कहीं चली गई। पिता ने थाना जीआरपी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। युवती के फोटो और हुलिए के आधार पर स्टेशन परिसर में तलाश की तो वह प्रतीक्षालय में बैठी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed