फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers staged a sit-in by locking the power house

Aligarh News: बिजली घर में ताला लगाकर किसानों ने दिया धरना

Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in by locking the power house
विद्युत कटौती को लेकर उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Samvad
जट्टारी। टप्पल ब्लॉक के कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को टप्पल कस्बे के नूरपुर मानपुर रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इन किसानों का कहना था कि बिजली की नियमित आपूर्ति न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। वहीं बिजली न मिलने से रात को वह लोग ढंग से सो तक नहीं पा रहे।
विज्ञापन

गांव स्यारौल, नूरपुर, मानपुर, रसूलपुर और वैना के ग्रामीण मंगलवार को बिजली घर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बिजली घर पर ताला लगा दिया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठकर विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बिजली घर पर ताला लगाने से करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों की मांग थी कि आपूर्ति का जो शेड्यूल है उसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

बिजली घर में धरने की सूचना पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जेई अतुल कुमार ने कहा कि यदि अधिक आपूर्ति मिलती है तो गांवों में अधिक आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed