फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers staged a protest regarding potholes in the road

Aligarh News: सड़क में गड्ढों को लेकर किसानों ने दिया धरना, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, वरना करेंगे आंदोलन

Sun, 19 Nov 2023 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 05:40 PM IST
सार

अलीगढ़ के लोधा में भाकियू भानु गुट के किसान नेताओं ने गोंडा-अलीगढ़ मार्ग से अमरपुर कोढला के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग को न बनवाने के विरोध में मीट फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ गेट पर धरना दिया । 15 दिन का किसान नेताओं ने अल्टीमेटम दिया कि अगर सड़क सही नहीं हुई, तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Farmers staged a protest regarding potholes in the road
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग से अमरपुर कोढला का क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा में भारतीय किसान यूनियून भानु गुट के किसान नेताओं ने 19 नवंबर को गोंडा-अलीगढ़ मार्ग से अमरपुर कोढला के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग को न बनवाने के विरोध में मीट फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ गेट पर धरना दिया । 

विज्ञापन

विज्ञापन

धरना देने वाले किसान नेताओं का आरोप है कि सड़क पर मीट फैक्टरी के भारी वाहन चलते हैं, जिसकी वजह से रोड खराब हुई। एसीएम संजीव मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने 15 दिनों में क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना

भारतीय किसान यूनियून भानु गुट के युवा जिाध्यक्ष कृष्णा ठाकुन ने कहा कि जब प्रबंधन फैक्टरी के  सामने रोड बनवा रहा है, तो मुख्य मार्ग को क्यों नहीं बनवा रहे, जबकि रोड़ पर फैक्टरी के ही भारी वाहनों का आवागमन होता है । जिलाध्यक्ष संजय चौहान ने कहा अगर 15 दिनों में क्षतिग्रस्त रोड नहीं बनवाया गय तो भारतीय किसान यूनियन भानु आन्दोलन करने को बाध्य होगी । व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्य मार्ग छोटा है, उस पर फैक्टरी के भारी वाहन निकलते हैं, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ ग्रामीणों के साथ कोई भी दुघर्टना हो सकती है ।

ज्ञापन

सोशल मीडिया पर सांसद द्वारा भाकियू भानु गुट कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर किसान यूनियन नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास चौहान, मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ठा. बच्चू सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लता अग्रवाल,  प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर ठाकुर, अमीना बेगम, तहसील अध्यक्ष कोल गवेन्द्रपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष कोल महिला मोर्चा पिंकी ठाकुर, पिंटू शर्मा, बलजीत चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष लोधा राजकुमार सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, मनोज मित्तल, उदय गोयल, राजू ठाकुर, वीरपाल यादव, प्रेमवीर सिंह, गौरव बघेल, शालू ठाकुर, डॉ. दिग्विजय सिंह, दीपक ठाकुर , बहादुर सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed