फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers should give memorandum for their demands, do not block the road

अलीगढ़ः किसान अपनी मांगों के वास्ते ज्ञापन दे, रास्ता न रोके

Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers should give memorandum for their demands, do not block the road
तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वह अपनी मांग के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके अपनाए। अनावश्यक रूप से रास्ता अवरुद्ध न करें। इससे आम लोगों की असुविधा होती है । जाम में फंसने के कारण लोगों के जरूरी काम नहीं हो पाते हैं। आम जनता भी किसान परिवारों से है । उनका भी ख्याल रखना होगा। जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि किसान अपनी मांग के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर ज्ञापन दें। जिसे संबंधित पटल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को खैर मंडी गेट पर धान मूल्य को निर्धारित करने के लिए तथाकथित किसानों के हंगामे से आम जनमानस को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। लंबे जाम में फंसे लोगों का कसूर सिर्फ इतना था कि वह आम नागरिक थे। तथाकथित किसान आंदोलन के कारण जन सामान्य पहले भी परेशान है। यदि किसान हर छोटी बड़ी मांग को मनवाने के लिए मनमानी पर आमादा रहते हैं तो इस तरह की परेशानी आम बात होगी। किसानों को समझना होगा कि वह अपनी बात को शांति ढंग से भी कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed