फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers should be protest again

मांगों को लेकर किसानों को फिर आंदोलन करना चाहिए : सतपाल मलिक

Wed, 14 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर किसानों के फिर से आंदोलन करना पड़ेगा।वे मंगलवार को टप्पल के गांव श्यारौल में निजी दौरे पर आए थे।अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह सभी नेताओं को पदयात्रा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Farmers should be protest again
मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक। - फोटो : AKBARABAD

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर किसानों के फिर से आंदोलन करना पड़ेगा। अगर, किसान डटे रहे तो उनकी मांगें जरूर पूरी होंगी। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कहा कि न्यायालय का जो निर्णय हो, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। वे मंगलवार को टप्पल के गांव श्यारौल में निजी दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

सतपाल मलिक दोपहर एक बजे गांव श्यारौल पहुंचे। एमएसपी लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि वह एमएसपी लागू करें। तब क्या होगा, जब झगड़ा करने के बाद एमएसपी लागू करनी पड़े। कहा कि किसानों को अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन करने की जरूरत है। यहां उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के मामले में न्यायालय पर भरोसा है। जो निर्णय होगा सभी पक्षों को स्वीकार करना चाहिए। अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह सभी नेताओं को पदयात्रा करनी चाहिए। मलिक के आगमन की सूचना पर सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस बल गांव में मौजूद रहा।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) पलाश बंसल, सीओ खैर राकेश कुमार सिसोदिया, उपजिलाधिकारी खैर अनिल कटियार के साथ टप्पल, खैर, गोंडा, पिसावा, चंडौस, विजयगढ़ व अकराबाद थाने की पुलिस मौजूद रही। सतपाल मलिक का अलीगढ़ की राजनीति से गहरा नाता रहा है। वह अलीगढ़ से सांसद व मंत्री रह चुके हैं। इस अवसर पर चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी गंगाराम सिंह, मास्टर हरिश्चंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक रामकुमार, योगेंद्र प्रधान, मनवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब के जरिए हुई प्रियंका से मुलाकात
सतपाल मलिक ने बताया कि वह यहां रागिनी गायिका प्रियंका चौधरी व उनके परिवार से मिलने आए हैं। अपरान्ह करीब तीन बजे परिवार के साथ खाना खाकर वह रवाना हो गए। प्रियंका चौधरी ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से उनकी मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक से मुलाकात हुई थी। उन्होंने प्रियंका को स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया था। प्रियंका ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान उनके पारिवारिक संबंध बन गए। कई बार निवेदन करने पर उनके घर भोजन पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed