{"_id":"1c4427090c01e6eb4c38228452d408c4","slug":"farmers-of-organic-farming-taught-tricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित कृषि ग्राम्य विकास एवं सहकारिता सम्मेलन में किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए गए। यही नहीं लीड बैंक मैनेजर ने किसान क्रेडिट कार्ड, किसान दुर्घटना बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
उप कृषि निदेशक रोहताश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एलडीएम शंकरलाल ने किसानों से अधिक से अधिक केसीसी कार्ड बनवाने की अपील की। कृषि वैज्ञानिक कलाई डॉ. पीके शर्मा ने जैविक खेती एवं जायद की फसलों की जानकारी दी। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने फ्री बोरिंग स्कीम की जानकारी दी। केवीके वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सारस्वत ने जायद की फसलों में सब्जी उत्पादन की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी।
उप परियोजना निदेशक आत्मा अविनाश पाराशर ने किसानों को आत्मा योजना में किसानों के प्रशिक्षण के तरीके समझाए। सचिव सहकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समितियों के सदस्य बनने तथा एक एकड़ भूमि वाले किसानों को ऋण सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक रोहताश कुमार ने जैविक खेती मामले में शासन की नीतियों की जानकारी दी। सम्मेलन में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी एनएल शर्मा, एमडी शर्मा, एसएम शर्मा, ओमपाल सिंह, कमल सिंह राजपूत आदि ने भी विचार व्यक्त किये।