फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers met the DM along with the MLA to demand compensation.

Aligarh News: मुआवजे की मांग के लिए विधायक के साथ डीएम से मिले किसान

Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers met the DM along with the MLA to demand compensation.
क्षेत्र के उसरह-रसूलपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना 388वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर के साथ अलीगढ़ में जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात कर ‘एक प्रोजेक्ट-एक रेट’ की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि जब तक पूरे प्रोजेक्ट में मुआवजे की दर समान नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। करीब एक घंटे चली बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन वे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर किसानों की मांग से अवगत कराएंगे। इस दौरान किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने साफ किया कि लिखित आदेश मिलने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर चौधरी शेर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, कुलदीप सिंह उर्फ भोली, सुनील सिंह, लाखन सिंह, नरेंद्र सिंह बंटी, भीम चौधरी, लोकेंद्र सिंह, अनुज सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed