फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers lay siege to Delhi on March 23

किसान मजदूर महापंचायत: 23 मार्च को किसान करेंगे दिल्ली का घेराव, किसान नेता दर्शन पाल ने किया ऐलान

Thu, 02 Feb 2023 10:08 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
चमन शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

अलीगढ़ के दारापुर में किसान मजदूर महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा. दर्शन पाल ने बड़ा ऐलान किया कि  शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को किसान दोबारा दिल्ली घेरेंगें।

विज्ञापन
Farmers lay siege to Delhi on March 23
किसान नेता डॉ दर्शन पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा. दर्शन पाल ने क्रांतिकारी किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में बड़ा ऐलान किया कि  शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को किसान दोबारा दिल्ली घेरेंगें। डा. दर्शन पाल को स्टेडियम से किसान ट्रेक्टर -गाडियों की रैली के साथ पंचायत स्थल तक दारापुर तक ले गए। रास्ते भर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा. दर्शन पाल ने कहा कि देश में किसानों-मजदूरों को एकजुट होकर 2023 का साल सड़कों पर संघर्ष करने के लिए तैयार हो जाना होगा। तभी देश के किसान की किसानी का मोल और मजदूर की मजदूरी बच सकेगी। डा. दर्शन पाल देश में मंडियों में होने वाली लूट की ओर इशारा करते हुए इस लूट को बंद करने के लिए किसानों को आंदोलन करने का आह्वान किया। वहीं यूपी में पंजाब की तरह किसानों क मुफ्त बिजली के लिए मजबूत आंदोलन के कमर कसने और संघर्ष की अपील की। कृषि कनैक्शनों पर बिजली मीटर हटाने के विरोध का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन


किसान मजदूर महा पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ दर्शन पाल ने कहा कि हर घंटे 2 किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों-मजदूरों की माली हालत इतनी बदतर है कि वे इतनी महंगी शिक्षा, महंगा इलाज और इतनी महंगी बिजली का मौल चुकाने के काबिल नहीं, ऐसे में सरकार की ड्यूटी है ये सभी सुविधाएं उसे मुफ्त दें। सरकार किसान की खेती की लागत को कम करें और एम एस पी की कानूनी गारंटी की मांग को पूरा करें। तब जाकर किसान का जीवन बच सकेगा। 

23 मार्च को किसान करेंगे दिल्ली का घेराव
किसान आंदोलन की आगामी रणनीति पर उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय कर लिया है शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च को किसान दोबारा दिल्ली घेरेंगें। किसान आंदोलन में सक्रिय नेताओं पर फर्जी मुकदमें थोपे जा रहे हैं, लखीमपुर खीरी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अजय मिश्र टैनी तमाम विरोध के बावजूद मंत्री बने हुए। इन हालातों किसानों-मजदूरों में भारी आक्रोश हैं, सरकार ने समय रहते किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो देश में कमेरों और लुटेरों के बीच संघर्ष और तेज होंगें। 


डॉ दर्शन पाल का स्वागत
 
पंचायत को पंजाब के महासचिव गुरमीत सिंह महमा, प्रेस सचिव गुरमीत सिंह महमा, बिहार संयोजक मनोज कुमार, सुबोध कुमार राजस्थान से प्रह्लाद कुलहरी, एटा से डा. हरीसिंह यादव, हाथरस से देवेन्द्र राना, राजेश आजाद, लखनऊ से कमलेश यादव, प्रो अशोक प्रकाश, रमेशचन्द्र विद्रोही आदि प्रमुख किसान मजदूर नेताओं ने संबोधित किया। संचालन यूनियन राज्य प्रभारी एवं एसकेएम मीडिया प्रभारी शशिकान्त, मंडल प्रभारी सुरेश चन्द्र गांधी और जिला प्रभारी नगेन्द्र चौधरी ने किया। पश्चिमी यूपी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

किसान संगठनों ने डॉ दर्शन पाल का किया भव्य स्वागत 
जय किसान आन्दोलन के प्रदेश कमेटी सदस्य आत्मप्रकाश, किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य इदरीश मोहम्मद, जिलाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अशोक प्रकाश, मजदूर किसान एकता मंच राजेश आजाद, भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राम अवतार यादव, देवेन्द्र यादव, भाकियू किसान सेना के जितेन्द्र यादव, भारतीय किसान श्रमिक संगठन के कमलेश यादव ने डॉ दर्शन पाल का भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed