फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers burnt copies of farm laws

किसानों ने फूंकी कृषि कानूनों की प्रतियां

Sun, 06 Jun 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt copies of farm laws
भाजपा विधायक रवेंद्र पाल सिंह के कार्यालय पर जलाई कृषि कानूनों की प्रतियां। - फोटो : CITY OFFICE
इस बार का शनिवार संपूर्ण क्रांति दिवस के नाम रहा। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील तक धरना प्रदर्शन किए। सांसद व विधायक छर्रा के आवास पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। दोनों जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर समर्थन मांगा। समर्थन को लेकर विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह व भाकियू स्वराज कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सांसद सतीश गौतम के आवास पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा की अपील पर 11 बजे से ही रामघाट रोड स्थित लेडी फातिमा स्कूल के सामने मार्केट में किसान जुटने लगे। जहां से किसान रैली के रूप में सांसद आवास तक पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी की। बेड़ियों से जकड़े एक युवा किसान का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। भाकियू के वरिष्ठ किसान नेता चौधरी नबाव सिंह ने सिर पर प्ले बोर्ड बांधकर आक्रोश दर्ज किया। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष विमल तोमर, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष रमेशचन्द्र विद्रोही, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान ने सांसद को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे प्रधानमंत्री तक किसानों की बात पहुंचाएंगे। इसी दौरान किसानों ने सांसद की चाय पीने से मना कर दिया। सांसद आवास पर प्रदर्शन करने के पश्चात किसानों प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा विधायकों के आवास व कार्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि किसान छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के आवास गए और उनका घेराव किया। कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। समर्थन मांगने पर विधायक से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। इसके बाद विधायक कोल अनिल पराशर के सुरेंद्र नगर स्थित आवास गए। विधायक के न होने पर क्वार्सी कृषि फॉर्म स्थित मुख्य पशुपालन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनहरी यादव, जिला महामंत्री अजय सिंह फौजी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष विकास यदुवंशी, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप यादव, यादराम यादव जिला महामंत्री छात्र सभा, सुभाष यादव युवा प्रमुख सचिव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने को अलग-अलग पहुंचे कार्यकर्ता
अलीगढ़। सांसद आवास पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम में भी जुटाने के लिए कार्यकर्ता पुलिस व खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर अलग-अलग एडीए मार्केट पहुंचे। यहाँ से सांसद आवास कूंच किया। मोर्चा संयोजक शशिकांत ने बताया कि एक साथ आने पर पुलिस रास्ता रोकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed