Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers Angry At Krishak Goshthi In Aligarh Over MLA Felicitation

तनातनी: कृषक गोष्ठी में भड़के किसान, बोले- हमें नहीं विधाायक को करना चाहिए हमारा सम्मान

Fri, 27 Nov 2026 04:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

कृषक गोष्ठी एवं किसान मेले में विधायक और किसान नेताओं के बीच तनातनी की स्थिति नजर आई। किसान नेता और कोल विधायक के स्वागत के लिए मंच पर बुलाया तो किसान नेता ने नाराजगी व्यक्त की। 

विज्ञापन
Farmers Angry At Krishak Goshthi In Aligarh Over MLA Felicitation
कृषक गोष्ठी में किसान नेता स्वदेश पाल सिंह, प्रमोद कुमार, राम औतार यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित कृषि फार्म में आयोजित दो दिवसीय कृषक गोष्ठी एवं किसान मेले के पहले दिन बृहस्पतिवार को मंच पर असहज स्थिति बन गई। एक किसान नेता को कोल विधायक अनिल पाराशर के स्वागत के लिए मंच पर बुलाया गया। इस पर किसान नेता ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राम औतार यादव ने खुले मंच से कहा कि किसानों को विधायक का नहीं, बल्कि विधायक को किसानों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वालों के मंच पर किसानों के बजाय जनप्रतिनिधियों के सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, कृषक गोष्ठी में कोल विधायक अनिल पाराशर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। मंच संचालन कर रहे तकनीकी सहायक सतेंद्र कुमार ने किसान नेता राम औतार यादव को विधायक का स्वागत करने के लिए आमंत्रित किया। इस पर राम औतार ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ जय जवान, जय किसान का नारा दिया जाता है। दूसरी ओर किसानों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के लिए मंच पर बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्यान्न व्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में किसान मेले के मंच पर किसानों के सम्मान और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह आरोप लगाया कि किसानों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम के मंच को राजनीतिक मंच बनाया जा रहा है। इस बात का वहां मौजूद अन्य किसानों ने भी समर्थन किया। उन्होंने वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल को चालू कराने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि वह खुद किसान परिवार में जन्मे हैं। जैसे आप किसान हैं वैसे ही मैं भी किसान हूं। उन्होंने सफाई दी कि मंच पर आने से पहले ही उन्होंने खुद किसानों के बीच पहुंचकर उनको प्रणाम किया और फिर मंच पर चढ़े। कहा कि आपका सम्मान है तभी मेरा भी सम्मान है। इस संबोधन के बाद भड़के किसान कुछ शांत हुए।

फसल में रोग-कीट से बचाव के बताए तरीके, 20 किसान सम्मानित
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि ज्ञान संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संगोष्ठी में संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. दिव्या मौर्य, उप कृषि निदेशक शोध प्रमोद कुमार ने आलू की फसल में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाव के उपाय बताए। उप निदेशक उद्यान डॉ. बलजीत सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं और विभिन्न फसलों की जानकारी दी। वनस्पतिविद बृजेश कुमार ने बीज, भूमि शोधन और बीज उपचार की तकनीक समझाई। कृषि वैज्ञानिकों ने खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के तरीके भी साझा किए। प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने वाले 20 किसानों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed