{"_id":"671ca5abd965f302070f93ea","slug":"farmers-and-traders-protested-against-counting-of-votes-in-aligarh-dhanipur-mandi-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में मतगणना का विरोध, व्यापारी और किसानों ने लगाया जाम, इस आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में मतगणना का विरोध, व्यापारी और किसानों ने लगाया जाम, इस आश्वासन पर माने
Sat, 26 Oct 2024 01:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:48 PM IST
सार
खैर उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना अलीगढ़ स्थित धनीपुर मंडी में होनी है। इस समय धान की बिक्री में व्यवधान को लेकर किसान और व्यापारियों ने मंडी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी के सामने लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में जिला प्रशासन द्वारा खैर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना की व्यवस्थाओं को लेकर 26 अक्तूबर को व्यापारी और किसान विरोध में आ गए। जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने पहुंचकर सभी को समझाया, तब जाम खुला।
विज्ञापन
व्यापारी और किसानों ने धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की मतगणना कराने को लेकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। व्यापारी और किसानों का कहना था कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। प्रशासन के मंडी परिषद को अधिकृत कर लेने से इस समय उनकी दुकानदारी प्रभावित होगी। हंगामे की सूचना पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए किसान और व्यापारियों को समझाया।
विज्ञापन
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि मंडी परिसर का पूरा हिस्सा अधिग्रहित नहीं किया जाएगा, केवल कुछ हिस्से में ही अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। इसी हिस्से से मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और ईवीएम के लिए कुछ दुकानों का उपयोग किया जाएगा। इसी परिसर में 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद किसान और व्यापारी शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन