फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer unions launched campaign against BJP

अलीगढ़ः भाजपा के खिलाफ किसान संगठनों ने छेड़ा अभियान

Fri, 04 Feb 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer unions launched campaign against BJP
केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से नाराज किसान संगठनों ने भाजपा को सजा देने के लिए अभियान छेड़ दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान संगठनों ने भाजपा के खिलाफ गांव-गांव एवं घर-घर प्रचार अभियान छेड़ रखा है। किसानों का विशेष फोकस भाजपा का गढ़ माने जाने वाले अतरौली एवं बरौली विधानसभा क्षेत्र पर है। यहां पर्चे बांटकर, व्हाट्स एप संदेशों तथा बैठकों के जरिये ग्रामीणों से भाजपा को हराने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने इगलास विस क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर भाजपा विरोधी पर्चे बांटे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होने के बाद से कृषि कानूनों समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलित किसान संगठनों की गतिविधियां थम सी गई थीं। लेकिन एक फरवरी को पेश किए बजट में प्रावधानों से संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व नाराज है।
विज्ञापन

मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय किसान संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अतरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला हंसिया में हुई पंचायत में भाजपा को चोट देने का संदेश दिया गया था। शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला ढे़चरा, बाजगढी़, नगला भोपाल, मोहनपुर, नगलिया हरिया, बिसावली, विशनपुर आदि में घर-घर राष्ट्रीय स्तर से जारी अपील की प्रतियां वितरित कीं। दर्जन भर से अधिक चौपालें की गईं। चौपाल के दौरान किसानों ने कोरोना महामारी में अनाथ हो चुके परिवारों की मदद न करने, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, आंदोलन के दौरान शहीद 750 किसानों के मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा को सजा देने की अपील की। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शशिकांत, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, सुरेशचंद्र गांधी एवं गजेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed