फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Killing of sleeping farmer on field was killed by firing bullets was becoming a hindrance in capturing the farm

सो रहे किसान की हत्या: ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट, खेत कब्जा करने में बन रहा था बाधक

Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
सार

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अमित कुमार की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल के साथ ही उसके बेटे दिनेश कुमार व राजकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Killing of sleeping farmer on field was killed by firing bullets was becoming a hindrance in capturing the farm
पदम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS

विस्तार

रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन में खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे खेतों की रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सासनी रोड स्थित गांव नगला मोहन निवासी पदम सिंह (50) रविवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। देर रात करीब करीब दो बजे उनके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही मृतक को बेटा अमित निवासी नवादा थाना हाईवे (मथुरा ) भी गांव पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अमित कुमार की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल के साथ ही उसके बेटे दिनेश कुमार व राजकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव में उसके पिता व दादी मंती देवी ही रहते थे। वह अपनी मां मंजू, बहन आरती, भाई अभिषेक व अंकित के साथ मथुरा के नवादा थाना हाईवे क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याआरोपी से खरीदे थे खेत, बाद में उसने कर दिया मुकदमा
मृतक के बेटे अमित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पदम सिंह का गांव के ही चंद्रपाल से लंबे समय से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। दरअसल पदम सिंह ने चंद्रपाल के खेत खरीदे थे। बेचने के बाद चंद्रपाल पट्टे पर उनके पिता से खेत लेकर फसलें उगाता रहा। बाद में उसकी नीयत बदल गई। उसने कोर्ट में बैनामा वाद दायर कर दिया। इसी विवाद के चलते उसके पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed