{"_id":"5d7aa0fc8ebc3e014d6806bf","slug":"farmer-s-son-kidnapped-aligarh-news-ali213407233","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे का अपहरण, बाजरे के खेत में पड़ा मिला, ग्रामिणों ने दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे का अपहरण, बाजरे के खेत में पड़ा मिला, ग्रामिणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
Fri, 13 Sep 2019 06:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार पांच बदमाशों ने गुुरुवार को गांव करथला के एक किसान के बेटे के अपहरण कर लिया। बाद में अपहृत बालक बाजरे के खेत में पड़ा मिला। मौके से ग्रामीणों ने दो बदमाशों ने पकड़ लिया, वहीं तीन अन्य भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव करथला के गिर्राज नगर निवासी हरीशंकर किसान हैं। उनका बेटा सोनू गुरुवार की शाम लगभग चार बजे नगर के बाहर बने गेट के समीप गौंडा मार्ग पर बैठा हुआ था। हरीशंकर ने बताया कि इस दौरान ईको गाड़ी में सवार पांच लोग आए और सोनू के मुंह पर कुछ डालकर बेहोश कर दिया। आरोपित उसे लेकर बाजरा के खेत में चलेे गए। जब उसे अपना बेटा कहीं नजर नहीं आया तो ग्रामीणों के साथ सोनू की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसका बेटा बाजरे के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसका मुंह और आंख कपड़े से बंद किए गए थे। इसी दौरान पांचों बदमाश भागने लगे, जिनमें से दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के तीन अन्य साथी भाग मौके से भाग गए। पकड़े गए दोनों लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ ही पीड़ित बालक का सीएचसी में उपचार कराया। कोतवाल शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन