फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer murdered in love triangle

Aligarh News: त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में हुई किसान की हत्या

Tue, 15 Apr 2025 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered in love triangle
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव पीपली में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान चंद्रपाल (26) की त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में हत्या की गई। यह खुलासा अब तक की पुलिस जांच में हुआ है। पुलिस ने इसी आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में चंद्रपाल के रिश्ते के भाई और गांव के जीजा-साले पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सोमवार देर शाम एक आरोपी लोकेश निवासी नोहझील मथुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन





गांव पीपली निवासी किसान चंद्रपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शनिवार रात वह खेत पर फसल की रखवाली के लिए सोने गया था। शनिवार रात में किसी समय उसकी चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव अपने खेत से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस की अब तक की जांच में उजागर हुआ कि चंद्रपाल की शादी दो वर्ष पूर्व लता पुत्री हरिश्चंद्र निवासी गांव नहरपुर पलवल हरियाणा के साथ हुई थी। मगर अभी लता का गौना नहीं किया गया था। इसलिए वह मायके में ही है।
विज्ञापन




इधर, इस मामले में चंद्रपाल के पिता समय सिंह ने जो मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें अपने सगे भांजे यानी मृत चंद्रपाल के ममेरे भाई लोकेश निवासी फिरोजपुर नोहझील मथुरा और गांव के अतुल और उसके बहनोई को नामजद किया है। मुकदमे में आरोप है कि इन्हें आखिरी बार चंद्रपाल के साथ देखा गया था। घटना के बाद से तीनों अपने घरों से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उजागर हुआ कि चंद्रपाल की हत्या किसी प्रेम संबंध को लेकर हुई है। मोबाइल सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) से कुछ ऐसे साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। सीओ खैर वरुण सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया अब तक की जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या के तथ्य सामने आए हैं। अभी कुछ संदिग्ध हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। वह लड़की कहां की है, जिसके फेर में हत्या हुई। उसकी जानकारी भी उजागर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed