{"_id":"687806de6d61df7e990b8896","slug":"farmer-falls-unconscious-while-spraying-pesticides-dies-aligarh-news-c-2-1-ald1025-735035-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त किसान अचेत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त किसान अचेत, मौत
विज्ञापन
पिसावा क्षेत्र के गांव नगला कृपा में धान की फसल में कीटनाशक लगाते समय मंगलवार को एक बुजुर्ग किसान बेहोश हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जेवर एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां करीब 24 घंटे बाद 64 वर्षीय रामवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पिसावा क्षेत्र के गांव नगला कृपा निवासी किसान रामवीर सिंह पुत्र रामस्वरुप सिंह 12 जुलाई को अपने खेतों में धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। छिड़काव के दौरान अचानक वह अचेत हो गए। अचेत होने पर उन्हें परिजन कैलाश अस्पताल जेवर लेकर पहुंचे। 24 घंटे बाद वहां से उन्हें आचार्य अस्पताल बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। यहां मंगलवार दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई।
किसान ने अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, तीन विवाहित पुत्री एवं एक पुत्र गुनमीत सिंह को रोता हुआ छोड़ा है। मंगलवार शाम को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।