फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies due to electrocution in pole

Aligarh: खंभे में आया करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 02:03 PM IST
सार

 पंकज शर्मा अपने खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में ब्रह्मापुरी के पास बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in pole
करंट लगने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में मडराक के मुकुंदपुर निवासी एक किसान की बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मुकुंदपुर निवासी 50 वर्षीय पंकज शर्मा 12 सितंबर रात अपने खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में ब्रह्मापुरी के पास बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक ने अपने पीछे बेटी व पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन


मडराक थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता रविकांत मिश्र ने बताया कि मृतक अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed