फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies due to electric shock at tube well

Aligarh News: नलकूप पर करंट से किसान की मौत

Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock at tube well
चन्द्रपाल का फाइल फोटो (Large) - फोटो : samvad
कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव कजरौठ में अपने खेतों की सिंचाई करने की तैयारी कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे में छह बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन

गांव कजरौठ निवासी चन्द्रपाल ( 55) पुत्र उदयराम सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने नलकूप पर गए थे। वह जैसे ही नलकूप चलाने के लिए बिजली का तार लगाने लगे तभी करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना जोरदार था कि चंद्रपाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। चंद्रपाल की मृत्यु की खबर गांव में फैली तो सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी शीला देवी और बेटों दिनेश, राहुल, विष्णु तथा बेटियों स्नेह, डौली का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed