फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer died after heart attack

बारिश से बर्बाद किसान की सदमे से हुई मौत

Fri, 30 Oct 2015 02:03 AM IST
जलाली
जलाली Updated Fri, 30 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer died after heart attack

जलाली। बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने का सदमा धनीपुर ब्लॉक के गांव चांदगढ़ी का किसान नहीं झेल सका। फसल खराब के कारण किसान को गुरुवार को हार्ट अटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

धनीपुर ब्लाक के गांव चांदगढी निवासी वीरपाल शर्मा (55) के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 10 बीघा में धान की फसल की थी। कुछ दिन पहले फसल काटने के बाद खेत में ही रख दी थी। बुधवार दोपहर बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण सारी फसल भीग गई। 

विज्ञापन

तभी से वीरपाल परेशान रहने लगे। गुरुवार को वह मशीन तलाशकर धान साफ करने के लिए खेत पर पहुंचे। इसमें ज्यादातर फसल खराब निकली। इसी दौरान वीरपाल के सीने में दर्द शुरू हो गया और अचानक अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों में भी हाहाकार मच गया। गांव के अजय विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह से ही वीरपाल फसल खराब होने पर बेटी की शादी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में लेखपाल का सूचित कर दिया था। शाम तक प्रशासनिक टीम गांव में नहीं पहुंची थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed