फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   family made hotage and looted 15 lakh in riyaz nagar

रियाज नगर में परिवार को बंधक बना कर 15 लाख की डकैती, इलाके में दहशत

Fri, 09 Nov 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 09 Nov 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
family made hotage and looted 15 lakh in riyaz nagar
demo - फोटो : amar ujala

थाना क्वार्सी क्षेत्र की रियाज नगर कालोनी में बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के परिवार को बंधक बना कर करीब 15 लाख रुपये से अधिक की डकैती डालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को कुछ तथ्य भी हाथ लगे हैं जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सहित आसपास के लोग दहशत में हैं। 

विज्ञापन


बरौली रोड स्थित रियाज कालोनी में रहने वाले बदरुलजमा पुत्र वलीउलजमा का पास ही में बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। पूरा परिवार संयुक्त रूप से एक साथ रहता है और घर में तीन भाई, उनका परिवार और तीन बहनें हैं। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। 
विज्ञापन


देर रात करीब 10-12 बदमाश छत के रास्ते से घर में आए और सबसे पहले बदरुलजमा के पिता वलीउलजमा को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश उनको एक कमरे में ले गए और बंद कर दिया। इसके बाद एक एक करके परिवार के अन्य सदस्यों को भी उसी कमरे में ले आया गया और बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पूरे घर से अनुमान के मुताबिक 5.11 लाख रुपये नगद, सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डकैती में गई कुल संपत्ति की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक की आंकी गई है। जब बदमाश जाने लगे तो उससे पहले कमरे में बंधक बने सभी लोगों को चेतावनी दी गई कि हमारे जाने के 15 मिनट बाद तक यहां से हिलना भी मत। अगर बात नहीं मानी तो जान का जोखिम होगा। 

इसके बाद डकैत फरार हो गए। बंधक बने परिवार वालों ने किसी तरह स्वयं को बंधन मुक्त किया और फोन तक पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। बदमाशों की छोड़ी गई खाद्य सामग्री कै सैंपल लिए हैं। पैरों आदि के निशान भी लिए हैं। पीड़ित परिवार ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। 


‘डकैतों की तलाश में हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। परिजनों ने जैसा भी हुलिया और जानकारी बताई है उसके आधार पर पुराने बदमाशों का रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा’
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed