{"_id":"604d09618ebc3e8d2d4391b1","slug":"fake-roadways-buses-decreases-revenue-city-office-news-ali258553296","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रोडवेज बसें लगा रहीं परिवहन निगम को चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रोडवेज बसें लगा रहीं परिवहन निगम को चूना
विज्ञापन
रोडवेज के रंग में रंगी फर्जी रोडवेज बसें उप्र परिवहन निगम को चूना लगा रही हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर यह बसें संचालित हैं। शनिवार को परिवहन विभाग और निगम की संयुक्त टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान छह बसों को पकड़ा गया। इसके साथ ही बिना टैक्स या फिर परमिट के संचालित एक दर्जन से अधिक टाटा मैजिक भी पकड़ी गईं।
इन सभी पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि छर्रा, पनैठी, गांधी पार्क बस अड्डा, खेरेश्वर चौराहा मार्ग पर फर्जी रोडवेज बसों के संचालन की सूचना मिली थी।
सभी स्थलों पर बारी-बारी से चेकिंग की गई। इस दौरान एआरएम अलीगढ़ योगेंद्र पाल सिंह, एआरएम अतरौली राधेश्याम साथ में रहे। कुल 6 फर्जी बसों को पकड़ा गया। इनके साथ ही एक दर्जन टाटा मैजिक व ऑटो रिक्शा ऐसे पकड़े गए, जो कि बिना परमिट या टैक्स जमा किए मार्ग पर चल रहे थे। इन सभी के खिलाफ एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना तय किया गया है।