फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fake OPD list

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा... थमाई फर्जी ओपीडी लिस्ट

Wed, 30 Jun 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fake OPD list
कोरोना की दूसरी लहर के थोड़ा थमने पर जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा सुचारू हो चुकी है। डीएम ने ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज का डाटा जिला प्रशासन के कोविड कंट्रोल रूम में दर्ज कराने का आदेश दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम को फर्जी मरीजों की सूची थमा दी। सूची में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के नाम दर्ज कर, उनको ओपीडी में आए मरीजों के तौर पर दर्शा दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए आखिरी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर के सभागार में कोविड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम में ओपीडी की जो लिस्ट आ रही है, उसमें पांच ब्लॉक (अकराबाद, टप्पल, खैर, बिजौली, इगलास) से फोन नंबर अंकित नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही ओपीडी की लिस्ट में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों का डाटा शामिल किया जा रहा है, जिसको लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए कि एलटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जो सैंपलिंग की जा रही है, वह पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। स्मृति गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम द्वारा कुल 2270 कॉल्स करके एलटी के सैंपलिंग, चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से फीडबैक, होम आइसोलेशन मरीजों से फीडबैक, ओपीडी लिस्ट का सत्यापन किया गया है। इसमें कई स्तरों पर गड़बड़ी सामने आई है। बैठक में सीडीओ, एडीएम नगर, प्रशासन और न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम, एसीएम द्वितीय, सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed