फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake notice of constable recruitment in railway, thousands form sold

रेलवे में सिपाही भर्ती की फर्जी सूचना, हजारों फार्म बिके

Thu, 12 Mar 2020 11:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Fake notice of constable recruitment in railway,  thousands form sold
job fraud - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल के 19,952 पदों की भर्ती को रेलवे भर्ती बोर्ड ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है, लेकिन इससे पहले हजारों विद्यार्थियों ने अचल सहित अन्य स्थानों पर कुछ बुक सेलरों के माध्यम से बिकने वाले फार्म कोे खरीद लिया। इसको पांच से दस रुपये की कीमत पर खरीदा गया। कुछ कोचिंग संचालकों ने इसकी तैयारी करवानी भी शुरू कर दी, लेकिन स्वयं रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी प्रेस रिलीज में स्पष्ट हो जाने के बाद तस्वीर साफ हुई है।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करवाने वालों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा होने से बच गया। क्योंकि कुछ दिनों बाद भर्ती के नाम पर ठगी भी होनी शुरू हो जाती। धर्म समाज महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक ठा. शैलेंद्र पाल सिंह कहते हैं कि रेलवे, आर्मी, पुलिस आदि में भर्ती के नाम पर ठगी की शिकायतें सबसे ज्यादा आती हैं।
विज्ञापन


मौजूदा रेलवे पुलिस में सिपाहियों की भर्ती भी ऐसा ही मामला है। उनके पास भी कुछ आवेदक आए और इस भर्ती के लिए तैयारी कराने की बात की, लेकिन जब उन्होंने इस भर्ती की सत्यता के विषय में पता किया तो यह भर्ती की सूचना पूरी तरह गलत पाई गई। हालांकि हजारों विद्यार्थियों ने स्थानीय स्तर पर फार्म खरीदे थे, अब वह रद्दी बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed