{"_id":"66a03b77a3f3ccfd66026ec4","slug":"facility-fee-demanded-in-the-name-of-ultrasound-uproar-aligarh-news-c-56-1-sknl1012-117813-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अल्ट्रासाउंड के नाम पर मांगा सुविधा शुल्क, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अल्ट्रासाउंड के नाम पर मांगा सुविधा शुल्क, हंगामा
Wed, 24 Jul 2024 04:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मंगलवार की दोपहर को उस समय हंगामा हो गया, जब अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती महिला व उसके साथ आए तीमारदारों ने 200 रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड किए जाने का आरोप लगाया। इन लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामे को जैसे-तैसे शांत कराया।
कस्बा मुरसान निवासी ज्योति पत्नी मनीष कुमार इन दिनों गर्भवती हैं। वह मंगलवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई थीं। ज्योति ने बताया कि अस्पताल में 200 रुपये मरीजों से लेकर उनके अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। एक महिला पैसे मांग रही है। जो मरीज पैसा नहीं दे रहा है, उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा है। पैसे देने वाले मरीजों को तुरंत ही कक्ष में अंदर ले जाकर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
कुछ और मरीजों ने भी पैसे लिए जाने की शिकायत की। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी वहां आ गए। इन लोगों ने जैसे-तैसे हंगामे को शांत कराया, लेकिन तब तक अल्ट्रासाउंड के नाम पर मरीजों से पैसे की मांग करने वाली महिला वहां से खिसक गई।
विज्ञापन
मैं गर्भवती हूं। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई हूं, लेकिन यहां 200 रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
-ज्योति निवासी मुरसान।
तीन दिन से पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहा हूं, रोज कह देते हैं कल आना। आज पत्नी को लेकर आया तो यहां अल्ट्रासाउंड के नाम पर 200 रुपये मांगे गए।
-मनीष कुमार निवासी मुरसान।
अगर किसी मरीज से अल्ट्रासाउंड किए जाने के नाम पर पैसे मांगे हैं तो इस बारे में जानकारी की जाएगी। शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. पुष्पलता, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।