{"_id":"6217dea8d050013865733a00","slug":"facebook-id-of-aligarh-s-dsp-made-in-sonbhadra-aligarh-news-ali28587115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सोनभद्र में बैठकर बनाई अलीगढ़ के डीएसपी की फेसबुक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सोनभद्र में बैठकर बनाई अलीगढ़ के डीएसपी की फेसबुक आईडी
विज्ञापन
सोनभद्र में पकड़ा हैकर।
- फोटो : CITY OFFICE
साइबर हैकर किसी को भी निशाना बना ले रहे हैं। ताजा प्रकरण में जिले के एक डीएसपी की क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर उनके ही दोस्तों से रुपये मांगे गए। जब इसकी साइबर सेल ने जांच शुरू की तो पूरे माह चले प्रयास के बाद उजागर हुआ कि हैकर यूपी के ही सोनभद्र में बैठा है। इस पर सोनभद्र पुलिस की मदद लेकर आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़वा लिया गया। देर रात वहां पुलिस टीम उससे अब तक की गई अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ में जुटी थी।
जिले में सीओ तृतीय के पद पर तैनात डीएसपी श्वेताभ पांडेय को 8 फरवरी को कुछ फेसबुक मित्रों के जरिये खबर मिली कि उनके नाम की और उन्हीं के फोटो वाली फेसबुक आईडी से नई फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है और उसे स्वीकार करने वालों को संदेश भेजकर 5 हजार से 50 हजार रुपये तक मांगे गए हैं। इस पर तत्काल सीओ ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई। फेसबुक मुख्यालय को सूचना भेजकर उनके नाम की क्लोन फेसबुक आईडी को बंद कराया गया। हालांकि इस दौरान दोस्तों की मदद से उस हैकर को लालच देकर उस वॉलेट व बैंक एकाउंट की डिटेल प्राप्त कर ली, जिसमें हैकर रुपये ट्रांसफर कराना चाह रहा था। उस एकाउंट को बंद कराकर वॉलेट एकाउंट का नंबर प्राप्त किया गया और साइबर की मदद से क्लोन फेसबुक आईडी बनाने वाले सिस्टम का आईपी एड्रेस ट्रैस किया गया।
इसके बाद साइबर सेल की मदद से जब गहराई से जांच शुरू हुई तो मोबाइल नंबर धारक की पहचान सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश के रूप में हुई। इस पर सोनभद्र पुलिस को उसका विवरण भेजा गया। रात में पुलिस ओमप्रकाश के घर तक भी पहुंच गई। मगर पता चला कि जिस मोबाइल नंबर की पुलिस बात कर रही है, उस नंबर को ओमप्रकाश का छोटा भाई जयप्रकाश चला रहा है। इस पर जयप्रकाश को उस मोबाइल सहित दबोच लिया गया। वहां से यह जानकारी डीएसपी पांडेय व अलीगढ़ साइबर सेल को दी गई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार वे वैसे ध्यान नहीं दे रहे थे। मगर जब यह पता चला कि हैकर सोनभद्र का है तो यूपी में होने के कारण वहां की पुलिस की मदद लेना उचित समझा गया। अब तक वहां की पूछताछ में उसने स्वीकारा है कि फेसबुक से फोटो कॉपी कर क्लोन आईडी बनाई थी। उसके मोबाइल में खुद अपने नाम की आईडी के साथ-साथ डीएसपी के नाम की आईडी का एकाउंट भी मिला है। हालांकि वह अब ब्लाक है। अब पुलिस वहां उससे अन्य तरह की हैकिंग को लेकर पूछताछ कर रही है।