फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Extortion being sought from the family of BJP Parshad

भाजपा पार्षद के परिवार से मांगी जा रही रंगदारी

Mon, 27 Jun 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Extortion being sought from the family of BJP Parshad
सासनी गेट क्षेत्र के राधिका पुरम आगरा रोड निवासी भाजपा पार्षद नीलम रानी कश्यप के परिवार से रंगदारी मांगी जा रही है। यह आरोप इलाके के कुछ भाजपा नेताओं पर है। इस संबंध में पार्षद के ससुर भाजपा नेता ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि एक भाजपा नेता उनके विषय में अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं।
पिछले दिनों कालीदह इलाके के एक विवादित मकान पर पीड़ित का नाम व मछुआरा प्रकोष्ठ की दीवार पर कैंप कार्यालय लिखवा दिया। खुद ही पोस्ट शेयर कर दी। बाद में जब पता चला तो पीड़ित ने उसे पुतवाया। इसके बाद भी फेसबुक पर लिखना बंद नहीं किया। अब तीन दिन पहले भाजपा नेता उसके घर आए और रंगदारी में दो लाख रुपये मांगे। न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। यहां तक कहा कि तू बहुत शहर विधायक का खास बनता है। बाद में फोन पर तरह तरह से धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान होकर पीड़ित मुन्नालाल कश्यप ने थाना सासनी गेट में शिकायत दी है। इस मामले में सासनी गेट पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed