{"_id":"63e2415a6d70401e116b6bc0","slug":"extorted-2-80-lakhs-from-engineer-by-befriending-gay-dating-app-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गे डेटिंग एप से दोस्ती कर इंजीनियर से 2.80 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार, आरोपी में एक अलीगढ़ का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गे डेटिंग एप से दोस्ती कर इंजीनियर से 2.80 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार, आरोपी में एक अलीगढ़ का
Tue, 07 Feb 2023 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:47 PM IST
सार
तीन आरोपियों ने विवाहित इंजीनियर को जाल में फंसाकर 2.80 लाख रुपये हड़प लिए। गे डेटिंग एप से दोस्ती की थी। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, इसमें से एक आरोपी अलीगढ़ का है।
विज्ञापन
एप
विस्तार
गे (समलैंगिक) डेटिंग एप से दोस्ती कर तीन आरोपियों ने विवाहित इंजीनियर को जाल में फंसाकर 2.80 लाख रुपये हड़प लिए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद सेक्टर-21 निवासी विक्की चन्दीला, अलीगढ़ निवासी अमित राजपूत और भोला के रूप में हुई है।
इनमें एक आरोपी ने इंजीनियर को कमरे में बुलाकर मुलाकात की थी जबकि अन्य आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपियों ने जेल भेजने की धमकी देकर क्रेडिट कार्ड आदि के जरिये रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16500 रुपये और क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। शॉपिंग करने वाला आरोपी विशाल अभी फरार है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में रह रहे थे। इनमें विक्की ने डेटिंग एप के जरिये ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले एक इंजीनियर से दोस्ती की। उसने इंजीनियर को मिलने के लिए बुला लिया। दोनों जब एक कमरे में थे तभी अन्य तीन आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर अनैतिक कार्य में जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने डेबिट कार्ड से रुपये निकलवाए और क्रेडिट कार्ड लेकर शॉपिंग भी की। घटना के बीस दिन बाद तक पीड़ित ने डर और सामाजिक मान मर्यादा के चलते शिकायत नहीं की। दो फरवरी को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि हड़पी गई शेष राशि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद कर ली जाएगी।
गे एप से दोस्ती कर लूटपाट का हुआ था खुलासा
गे एप पर दोस्ती कर जाल में फंसाकर रुपये हड़पने का यह पहला मामला नहीं है। अप्रैल 2021 में भी गेप एप से दोस्ती कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जून 2021 में बीटा-2 थाना पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सितंबर 2019 में फेस-2 थाना पुलिस ने ऐसे वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था।