फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exporter son's death in Sinhsth

एक्सपोर्टर के बेटे की सिंहस्थ कुंभ में मौत

Mon, 23 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Exporter son's death in Sinhsth
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के नामचीन एक्सपोर्टर मनीष इंटरनेशनल के स्वामी सतीश गौड़ के बेटे मनीष (38) की शनिवार सुबह उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ के शाही स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस खबर पर परिवार के पैरों-तले जमीन खिसक गई। यहां से परिजन पहुंचे और पुलिस व गोताखोरों की मदद से शव को रविवार तड़के बरामद कराया जा सका। शव मिलने के बाद अन्य परिजन भी यहां से रवाना हुए और देर शाम उज्जैन पहुंच गए थे। देर शाम समाचार लिखे जाने तक उज्जैन में ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

रघुवीरपुरी निवासी उद्यमी सतीश गौड़ के मनीष इकलौते बेटे थे। परिजनों के अनुसार मनीष शुक्रवार दुपहर को अपने सराय हकीम निवासी दोस्त, अपनी कंपनी के एकाउंटेंट व दो ड्राइवरों के साथ अपनी फारच्यूनर गाड़ी से उज्जैन कुंभ के शाही स्नान में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ड्राइवर ने यहां सतीष गौड़ को फोन पर सूचना दी कि सभी लोग नहाने के बाद बाहर आ गए। इसके बाद मनीष फिर नहाने की कहकर अंदर गए। मगर घंटों की तलाश के बाद भी वापस नहीं लौटे हैं। इस खबर पर तत्काल सतीश व मनीष की पत्नी उर्वशी उज्जैन रवाना हो गए। साथ ही ड्राइवर को पुलिस की मदद लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

ड्राइवर, दोस्तों व परिजनों ने मिलकर पुलिस व गोताखोरों की मदद से रविवार तड़के करीब तीन बजे मनीष का शव पानी से बरामद करा लिया। जब शव मिला तो पत्नी व पिता का हाल बेहाल था। जैसे तैसे दोस्तों व ड्राइवरों ने उन्हें संभाला। इस खबर पर यहां से अन्य परिजन भी उज्जैन रवाना हो गए। जहां सभी परिजन देर शाम एकत्रित हुए और पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया के बाद देर शाम शव परिजनों को मिल गया था। जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। बता दें कि सतीश गौड़ के चार बच्चों में मनीष इकलौते बेटे थे। मनीष से बड़ी एक बेटी व दो छोटी बेटियां हैं। इनमें से दो की शादियां हो चुकी हैं। खुद मनीष की पत्नी उर्वशी महानगर के प्रमुख स्कूल संचालक परिवार की बेटी हैं और मनीष अपने पीछे तीन बच्चे सौम्या (14), मान्या (10)व समर्थ (5) को छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर सन्नाटा, रिश्तेदारों का जमावाड़ा
मनीष के गायब होने की खबर पर शनिवार को पत्नी व पिता यहां से रवाना हो गए थे। तभी से मनीष के रिश्तेदारों का यहां आना शुरू हो गया था। मगर रविवार तड़के शव मिलने की खबर पर सभी परिजन रवाना हो गए। यहां मनीष के मौसा विनोद आदि रह गए। इस दौरान सन्नाटे के बीच रिश्तेदारों का जमावाड़ा था। यहां मौजूद परिजनों के अनुसार बाकी घटना की जानकारी दोस्तों व अन्य परिजनों के सोमवार को लौटने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed