फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exporter's connection connecting with water purifier company

अलीगढ़ः वाटर प्यूरीफायर कंपनी से जुड़ रहा निर्यातक का कनेक्शन

Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Exporter's connection connecting with water purifier company
मधु स्मृति में आयकर विभाग के अधिकारी जांच के दौरान आपस में वार्ता करते हुए । - फोटो : CITY OFFICE
निर्यातक रोहित अग्रवाल के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित आवास एवं सारसौल स्थित अन्नू ओवरसीज फैक्टरी में आयकर विभाग की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी है। निर्यातक का कनेक्शन बड़ी वाटर प्यूरीफायर कंपनी से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम निर्यातक रोहित अग्रवाल के घर एवं फैक्टरी में जांच कर रही है। दस्तावेजों के एक-एक पन्ने को पलटा जा रहा है। कंप्यूटर एवं लैपटॉप की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है। जांच टीम के अधिकारी एवं निर्यातक के घर एवं फैक्टरी के लोग किसी से बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी कहा जा रहा है कि निर्यातक के घर में काफी मात्रा में ज्वेलरी मिली है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है। निर्यातक के परिवार का पहले ज्वेलरी का कारोबार था। दबी जुबान जो बातें छन कर बाहर आ रही हैं, उस पर विश्वास करें तो निर्यातक का कनेक्शन एक बड़ी वाटर प्यूरीफायर कंपनी से जुड़ रहा है। कंपनी आयकर के नियमों का गलत इस्तेमाल कर सरकार को नुकसान पहुंचा रही थी। आयकर के अधिकारी घर एवं फैक्टरी के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले चुके हैं। बेड रूम, बाथरूम, सोफा तक की जांच की जा रही है। दबी जुबान यह बात भी सामने आ रही है कि निर्यातक स्विट्जरलैंड में थे और वहां से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात या शनिवार तक अलीगढ़ पहुंचेंगे। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, निर्यातक के आवास एवं फैक्टरी के आसपास रहने वाले लोगों की पूरे मामले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। जांच में कुछ मिला या नहीं। फैक्टरी से जो कर्मचारी निकल रहे हैं, वह भी कुछ विशेष बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed