फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Explanation sought on sluggish roads to free the crater

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सुस्ती पर मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought on sluggish roads to free the crater
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सुस्ती पर मांगा स्पष्टीकरण - फोटो : Dig Vishal
शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में अपेक्षित तेजी नहीं आने पर शासन स्तर से अलीगढ़ के दोनों एक्सईएन से जवाब तलब हो गया है। दोनों से पूछा गया है कि पूरे प्रदेश में सबसे सुस्त कार्य प्रगति उनके ही जिले में क्यों है..? पहले एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नोडल कार्यालय के अल हसन मंसूर सिद्दीकी हैं और दूसरे प्रांतीय खंड एक के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रदेश के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने ये स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने टेंडर नहीं आने और ठेकेदारों के विरोध को लेटलतीफी की वजह बताया है। गौर हो कि बिल्डिंग मैटीरियल के दामों में आया जबरदस्त उछाल और टेंडर पुराने रेटों से ही दिए जाने को लेकर ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी के टेंडर का बहिष्कार कर दिया था। ठेकेदारों का कहना था कि वर्तमान में बिल्डिंग मैटीरियल के जो रेट हैं उसी पर टेंडर मांगे जाएं जिससे उन्हें काम करने में नुकसान न हो। बहरहाल, बड़ी मान मनौव्वल के बाद कुछ टेंडर आए हैं जिन पर काम शुरू कराया गया है। औपचारिक रूप से अभी दोनों अधिकारियों की ओर से जवाब भेजा जाना बाकी है। यही नहीं अलीगढ़ में पीडब्ल्यूडी के दोनों कार्यालयों में भी टेंडर आने और खुलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed