फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Excise minister's effigy burnt

शराब प्रकरणः जमालपुर चौराहा पर आबकारी मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Excise minister's effigy burnt
जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई। इस घटना की सीबीआई से जांच कराने व मुआवजा देने की मांग की गई है। जहरीली शराब पीने से हुई मौत के विरोध में समाजवादी पार्टी की नेत्री रुबीना खानम के नेतृत्व में महिलाओं ने जमालपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। गुस्साई महिलाओं ने योगी सरकार के आबकारी मंत्री का पुतला फूंका। रुबीना ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में जहरीली शराब का धंधा फल-फूल रहा है, जिसमें भाजपा नेताओं की मिलीभगत है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शराब से हुई इस घटना के लिए सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेदार है। शराब पीने से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इस घटना की गंभीरता पराकाष्ठा तोड़ रही है। इसलिए घटना की जांच सीबीआई से कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि वह मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दे। साथ ही इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, उसे सजा मिले, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव कौशिक ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच एसआईटी से कराई जाए, क्योंकि यह मामला बेहद ही संवेदनशील है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव इकबाल मंद ने कहा कि प्रदेेश के 11 जिलों में जहरीली शराब पीने से करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें अलीगढ़ भी शामिल है। अभी तक जिम्मेदार विभागों के आला अफसरों ने किसी भी घटना के बाद यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर गांवों में जहरीली शराब आती कहां से है। क्या आबकारी और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा फल-फूल रहा है।
विज्ञापन

द बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया उप्र के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह सुमन बौद्ध ने जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वाले परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जून 2019 में बाराबंकी जिले में सरकारी ठेके से शराब खरीद कर पीने से 26 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, उस समय भी बुदिष्ट सोसाइटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। एक बार फिर वह सरकार से मांग करते हैं कि जहरीली शराब कांड के दोषी व्यक्तियों को जेल भेजें, फांसी दिलवाएं, ठेके के लाइसेंस निरस्त करें, संपत्ति जब्त करें, रासुका लगाएं। जिन क्षेत्रों में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं, वहां के संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए, बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, उपाध्यक्ष मजहर उद्दीन, विनोद, सुनील, मोहम्मद हसीन, हाजरा बेगम, बब्बू आदि ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed