फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Visually impaired Priyanka passes CBSE exam

CBSE: सब कहते थे देख नहीं सकती तो पढ़ेगी कैसे.. 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं प्रियंका ने

Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
सार

प्रियंका 80 फीसदी दृष्टिबाधित हो गई।  प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। प्रियंका को उसकी बड़ी बहन दीपाली पढ़कर सुनाती और प्रियंका याद कर लेती। दृष्टिबाधित होने के कारण उसे परीक्षा में लिखने के लिए सहायक के रूप में उसकी छोटी बहन निधि मिल गई।

विज्ञापन
Visually impaired Priyanka passes CBSE exam
माता पिता के साथ प्रियंका कश्यप - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रियंका ने साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। प्रियंका की आंखों की रोशनी उस वक्त गई थी, जब वह कक्षा छह में थी। ब्रेन ट्यूमर के आपरेशन के बाद उसकी दुनिया में अंधेरा छा गया। पढ़ाई में मेधावी प्रियंका ने पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया। सहारा बनी बड़ी बहन। बड़ी बहन बोल-बोलकर उसे पढ़ाने लगी। इसी तरह उसने पहले दसवीं की परीक्षा पास की और अब बारहवीं में 93 फीसदी अंक हासिल करके उन लोगों का मुंह बंद कर दिया जो कहते थे कि जब देख नहीं सकती तो पढ़ेगी कैसे।

विज्ञापन


प्रियंका कश्यप का यह संघर्ष एक प्रेरणा है उन बच्चों के लिए जो छोटी-छोटी परेशानियों के आगे हिम्मत हार जाते हैं। शहर के आगरा रोड पर मंदिर का नगला निवासी छत्रपाल सिंह की बेटी प्रियंका तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। प्रियंका जब कक्षा छह में थी तब उसे ब्रेन ट्यूमर हो गया। लगातार दर्द बढ़ता रहा। चिकित्सकों को दिखाया तो ऑपरेशन बताया गया। खैर 2019 में परिवार वालों ने प्रियंका का ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन के बाद प्रियंका को धुंधला दिखने लगा। कुछ दिन बाद पूरी तरह से ही दिखना बंद हो गया। जांच हुई तो वह 80 फीसदी दृष्टिबाधित हो गई।
विज्ञापन


परिवार वाले घबरा गए, लेकिन प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। प्रियंका को उसकी बड़ी बहन दीपाली पढ़कर सुनाती और प्रियंका याद कर लेती। दृष्टिबाधित होने के कारण उसे परीक्षा में लिखने के लिए सहायक के रूप में उसकी छोटी बहन निधि मिल गई। प्रियंका सवालों का जवाब देते और निधि लिखती। पहले प्रियंका ने 2023 में 10वीं की परीक्षा दी, जिसमें 79 फीसदी अंक हासिल किए। इसके बाद बारहवीं की। 13 मई को जब बारहवीं का रिजल्ट आया तो प्रियंका ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक पिता बढ़ाते रहे बेटी का हौसला
प्रियंका के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल हरियाणा में शिक्षक हैं। उनके तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दीपाली बीएड कर रही है। जबकि अब प्रियंका ने बारहवीं पास कर ली। जबकि सबसे छोटी निधि है। परिवार वालों का कहना है कि प्रियंका के पिता हमेशा उसका हौसला बढ़ाते रहे। बार -बार कहते थे कि वह हर मंजिल हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed