{"_id":"69c1abf662d4cd51bc00f79b","slug":"equipment-distributed-to-700-disabled-children-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103917-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 700 दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 700 दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण
विज्ञापन
अतरौली में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित करते अतिथि
- फोटो : samvad
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया। इसमें 700 दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे गए।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजवीर सिंह ने पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। कस्तूरबा गांधी स्कूल बिजौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अतरौली की छात्राओं ने स्वागत गान किया। करीब 700 बच्चों को व्हीलचेयर, छड़ी, सीपी चेयर, एमआर किट, ट्राई साइकिल, हेयर एड आदि वितरित किए गए। इस दौरान बीएसए राकेश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, पवन वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अलीगढ़ से आईं आरती, हरदुआगंज निवासी कपिल, कलियानपुर रानी निवासी सोनी देवी, खैर निवासी सूरज, टप्पल निवासी दीपक आदि ने बताया कि तमाम लोग अपने बच्चों को लेकर नौ बजे पहुंच गए थे। कहा गया था कि बच्चों को खाना वहीं मिलेगा, लेकिन छह घंटे तक खाने के पैकेट बच्चों को नहीं दिए गए।
विज्ञापन
खाने के लिए लंच कैकेट की व्यवस्था थी। थोड़ी देर के लिए हो सकता है दिक्कत हुई हो, लेकिन कार्यक्रम में ही सभी को पैकेट दिए गए। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़।