फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrepreneurs and workers engaged in work after elections

अलीगढ़ : चुनाव के बाद काम में जुटे उद्यमी और श्रमिक

Mon, 14 Feb 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs and workers engaged in work after elections
सुनील दत्ता - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न होने के बाद उद्यमी एवं श्रमिक उत्पादन बढ़ाने में जुट गए हैं। चुनाव की वजह से पिछले एक पखवाड़े से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से जनपदवासी चुनावी रंग में रंगे थे। जनपद में प्रथम चरण में ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने थे। इसकी वजह से दूसरे जनपदों की तुलना में अलीगढ़ में चुनाव का शोर ज्यादा था। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से तो हर तरफ चुनावी माहौल बन गया था। उद्यमी और व्यापारी ही नहीं बल्कि बहुत सारे श्रमिक भी पसंद की पार्टी एवं प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने में जुटे थे। उद्यमियों का कहना है कि चुनाव का उत्पादन पर असर स्वाभाविक है। 10 फरवरी को चुनाव संपन्न होने के बाद उद्यमी एवं श्रमिक काम में जुट गए हैं। अब सबका जोर उत्पादन बढ़ाने पर हैं। कोविड का असर कम होने और प्रतिबंधों में छूट मिलने से भी उद्यमी एवं कारोबारियों में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन

चुनाव की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ है। चुनाव संपन्न होने के बाद उद्यमी एवं श्रमिक काम पर लौट आए हैं। आने वाले समय में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील दता, महामंत्री, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन
चुनाव में उद्यमी एवं श्रमिक दोनों लगे थे। अब सभी काम में लग गए हैं। कोविड की वजह से लगे प्रतिबंधों में छूट मिलने एवं कोरोना के मामले घटने से उत्साह का माहौल है।
- दिनेश शास्त्री, महासचिव, औद्योगिक आस्थान निर्माता विकास समिति
--
बहुत सारे कारीगर एवं श्रमिक चुनाव में लगे थे। कई श्रमिक तो चुनाव के दौरान बेहद सक्रिय थे और काम पर नहीं आ रहे थे। अब सभी लोग काम पर लौट रहे हैं।
- गुलाब सिंह, कारीगर, ग्राम चिलकोरा, कोल विधान सभा क्षेत्र
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बहुत सारे कारीगर एवं श्रमिक चुनाव के दौरान व्यस्त रहे। चुनावी सभा से लेकर जनसंपर्क तक में शामिल हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद कारखानों में आने लगे हैं।

- तेज प्रकाश शर्मा, बड़ा गांव, उखलाना, बरौली विधान सभा क्षेत्र
औद्योगिक आस्थान में वोट प्रतिशत में वृद्धि
अलीगढ़। औद्योगिक आस्थान में 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा मत पड़े हैं। औद्योगिक आस्थान विकास एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश शास्त्री ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र स्थित बूथ पर 2017 की तुलना में तीन से चार प्रतिशत अधिक वोट पड़े हैं। बूथ नंबर 41 एवं 42 पर क्रमश: 61.19 एवं 74.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। औद्योगिक आस्थान शहर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed