फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removed on Gonda road

अलीगढ़ः गोंडा रोड पर अतिक्रमण हटवाया, कमरे ध्वस्त किए

Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on Gonda road
नगर निगम ने गोंडा रोड पर सड़क किनारे एवं नालों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए। जमालपुर हमदर्द नगर में विवादित स्थल पर निर्माण रुकवाते हुए वहां पर बने कमरे ध्वस्त करा दिए। रामघाट रोड पर रेलवे कॉलोनी स्थित नटराजन कैंपस में बनी अवैध कार पार्किंग हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर हो गया है। शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अफसरों को प्रमुख सड़कों और नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के आदेश दिए। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने गोंडा रोड पर सड़क के किनारे और नाले के ऊपर रखे अवैध स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। जमालपुर हमदर्द नगर गाटा संख्या 169 विवादित स्थल पर नव निर्माण की सूचना पर प्रवर्तन दल पहुंचा। टीम ने निर्माण रुकवाते हुए निर्माणधीन कमरों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इधर आईजीआरएस पोर्टल पर मिली रामघाट रोड पर रेलवे कालोनी स्थित नटराजन कैंपस में अवैध कार पार्किंग की शिकायत की जांच कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर प्रवर्तन टीम ने सात दिन के अंदर कार पार्किंग हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई कि सात दिन में पार्किंग नहीं हटी तो इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि सड़क, नाले व सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को बलपूर्वक हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed