{"_id":"5c33b924bdec2257216b94f2","slug":"encroachment-kalyan-singh-s-kotha-administration-on-the-kothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण : कल्याण सिंह की कोठी पर ठिठका प्रशासन !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण : कल्याण सिंह की कोठी पर ठिठका प्रशासन !
Tue, 08 Jan 2019 02:16 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
सराय हकीम में बिल्डिंग मालिकों द्वारा तोड़वाए जा रहे उनके मकान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरिस रोड पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की निजी कोठी पर जिला प्रशासन का अतिक्रमण अभियान ठिठक गया है। मैरिस रोड पर इस कोठी के कारण ही अभियान ठहर गया है। इस कोठी पर पहले लाल निशान के साथ 0.50 लिख कर यह दर्शाया गया था कि इतना अतिक्रमण है। दूसरे दिन ही इसको मिटा कर क्रास का निशान लगा दिया गया। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि क्रास का निशान का मतलब है सुरक्षित। यानी अब वहां अतिक्रमण नहीं हटेगा। नगर निगम की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वहीं नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल के इलाहाबाद में होने के बाद उप नगर आयुक्त अजीत राय ने कहा है कि अतिक्रमण नियमानुसार ही हटेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। नगर निगम ने कोई भी निशान नहीं मिटाया है।
मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक संपत्ति विवाद की सुनवाई में हाजिर हुआ था। मंगलवार को अलीगढ़ पहुंच कर ही पूरा प्रकरण जानने के बाद कुछ स्पष्ट कर पाऊंगा। अतिक्रमण हटाने में नियमों का पूरा पालन होगा। भेदभाव नहीं होगा।
-सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त।
नगर निगम ने मैरिस रोड की पैमाइश में जो निशान नक्शे के अनुसार लगाए गए है, उसी के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर निगम ने कोई निशान नहीं मिटाया है। पहले स्वत: अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। इसके बाद जब भी अभियान चलेगा तो अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसको लेकर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। -अजीत राय, उप नगर आयुक्त।