{"_id":"5fbab95d8ebc3e9bd760d9be","slug":"encounter-city-office-news-ali2493533131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
मुठभेड में घायल बदमाश।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज थाना पुलिस ने रविवार शाम गुरसिखरन जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ कर 25 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया, जबकि पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाकया शाम सात बजे करीब का है। एसओ रितेश कुमार बैरामगढ़ी बंबा के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उनको गुरसिखरन पुलिया के पास दो पशु तस्करों के होने की सूचना मिली। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां एक बाइक पर दो संदिग्ध जाते हुए दिखे। टोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। दोनों बाइक से गिर गए। हालांकि पुलिस के नजदीक पहुंचने से पहले ही दूसरा बाइक सवार भाग निकला। पुलिस ने घायल से पूछताछ की तो उसकी पहचान कुख्यात पशु तस्कर रहीश पुत्र बल्ला उर्फ शब्बीर निवासी अकराबाद के तौर पर हुई। वह 25 हजार का ईनामी अपराधी निकला।
पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां एसपी देहात शुभम पटेल भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इनामी बदमाश के फरार साथी की पहचान एहजाज पुत्र नत्थू निवासी अकराबाद के तौर पर हुई है। उसकी तलाश भी की जा रही है। रहीश के खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उपचार बाद उसे जेल में दाखिल कराया जाएगा। मुठभेड़ कर गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई कपिल देव, विनीत चौधरी, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मनीष कुनार, कांस्टेबल श्याम सिंह, सागर मलिक, आसिफ खान, अवधेश शर्मा, सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।