फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   en caught cheating in Aligarh center during UP Board exam 2020

अलीगढ़ः यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन दो मुन्नाभाई पकड़े, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
en caught cheating in Aligarh center during UP Board exam 2020
नकल कर रहे छात्र की सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सूचना देने पर जांच करते कक्ष निरीक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े गए। ये दोनों पंजीकृत परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा दे रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाईस्कूल की पहली पाली 8604 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

नकल के मामले में ‘अतरौलिया बोर्ड’ के नाम से मशहूर अतरौली क्षेत्र के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चकाथल में पंजीकृत परीक्षार्थी रियाज खान पुत्र लुकमान खान की जगह सरताज पुत्र राशिद मुजफ्फरनगर को जांच के दौरान केंद्र व्यवस्थापक तेज प्रताप सिंह ने पकड़ लिया। अतरौली के एसजीएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत परीक्षार्थी जीतू की जगह नाजिम पुत्र इंतजार निवासी नगला ताशी कंकर खेड़ा मेरठ को जांच के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने पकड़ा। दोनों मुन्नाभाई को परीक्षा में बैठाने का आरोप एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीराम चरन जनकल्याण इंटर कॉलेज कलियानपुर खेड़ा में शहीदे आजम इंटर कॉलेज रायपुर खास का एक छात्र परीक्षा दे रहा था। तलाशी लेने पर उसका फोटो आधार कार्ड व प्रवेश पत्र पर अलग था। पूछने पर बताया कि वह दोबारा परीक्षा दे रहा है। केंद्र व्यवस्थापक ने थाना पालीमुकीमपुर में छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 59285 में से 50681 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8604 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अलीगढ़ शहर में पंजीकृत 27232 में से 24477 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2755 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खैर क्षेत्र में पंजीकृत 12917 में से 11574 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1343 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अतरौली क्षेत्र में पंजीकृत 19136 में से 14630 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4506 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक हिंदी में अलीगढ़ शहर में पंजीकृत 57 में से 56 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की सूचना पर पंडित मौजी राम इंटर कॉलेज हरदुआगंज में एक संस्थागत छात्र को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed