फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employment fair for 1302 posts on December 21 in Aligarh

Aligarh News: 1302 पदों के लिए रोजगार मेला 21 दिसंबर को, आएंगी नौ कंपनी

Tue, 20 Dec 2022 08:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 08:42 AM IST
सार

अलीगढ़ में 21 दिसम्बर को रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेले में 9 कम्पनियों द्वारा लगभग 1302 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही आफर लेटर वितरित किये जायेंगे। 

विज्ञापन
Employment fair for 1302 posts on December 21 in Aligarh
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय आईटीआई में 21 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नौ कंपनी आ रही हैं। जो 1302 पदों के लिए चयन कर आफर लेटर देंगी।

विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन ए0के0 सिंह ने बताया कि 21 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। रोजगार मेले में 9 कम्पनियों द्वारा लगभग 1302 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही आफर लेटर वितरित किये जायेंगे।
विज्ञापन


रोजगार मेले में विजन इण्डिया प्रालि नोयडा, मारूति सुजुकी मोटर्स प्रा0लि0 हंसलपुर गुजरात, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी प्रालि अलीगढ, आपरेशनल इनर्जी ग्रुप कासिमपुर अलीगढ, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, होली हर्बस पंजाब, जिनेवा क्राप साइंस प्रा0लि0 आगरा, पुखराज हैल्थ केयर प्रा0लि0 पंजाब एवं अन्य के द्वारा टैक्नीकल, नानटैक्नीकल,  सिक्योरिटी गार्ड, एडमिन वेलनेस एडवाईजर, सेल्स एक्ज्यूकेटिव पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट,  स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी0टैक, बी0वीएए0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेला के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑन लाइन आवेदन करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र ही पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। मेला में अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईएडी0, दो फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed