{"_id":"5c477cf6bdec2273970e3d24","slug":"embrace-yourself-like-a-diamond-your-glow-will-be-visible-to-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को हीरे की तरह संवारें, आपकी चमक सबको दिखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को हीरे की तरह संवारें, आपकी चमक सबको दिखेगी
Wed, 23 Jan 2019 01:59 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन प्रधानाचार्य डा. इंदू सिंह, आरती मित्तल, प्रगति चौहान, दिशा झा, आस्था शार्म, कल्पना सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाराम गर्ल्स इंटर कालेज में अमर उजाला व हितैषी संस्था के तत्वावधान में अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को मोटीवेशनल टॉक शो का आयोजन किया गया।
हितैषी संस्था की संरक्षक आरती मित्तल ने बच्चियों से कहा कि दृढ़ निश्चय हमें सफलता की तरफ ले जाता है। मुकाम हासिल करने वाली अतिथि भी आप के बीच से ही हैं। हौसले और मेहनत से मुकाम हासिल किया जाता है। एंकर प्रगति चौहान ने कहा कि रुकावटों से डरें नहीं, लक्ष्य को हासिल करें। अपने आप को हीरे की तरह तराशें। आपकी चमक सबको दिखेगी। स्ट्रीट पेंटिंग में अपनी पहचान बना चुकीं दिशा झा ने कहा कि वह इसी स्कूल की छात्रा रही हैं और आज एक गेस्ट के तौर पर अपनी शिक्षिका के सामने बोलने पर बहुत खुशी हो रही है। कहा कि अपने हुनर को पहचानों, आगे बढ़ो, भटको मत। कोई भी हुनर छोटा या बड़ा नहीं होता। कथक नृत्यांगना आस्था शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य को उन्होंने अपना प्रोफेशन बनाया। जो लोग इस हुनर को पहले हीन दृष्टि से देखते थे। वह आज उस कला पर फक्र करते हैं।
आरजे कल्पना ने कहा कि उनकी शिक्षा आंगनबाड़ी व प्राथमिक स्कूल से शुरू हुई। आगे आने के लिए तप करना पड़ेगा। तप सफल होने के बाद ही मनचाहा वरदान मिलेगा। आशना मित्तल ने लड़कियों के हौसला बढ़ाने के लिए गीत गाया। प्रधानाचार्या इंदु सिंह ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक आयोजन कराने के लिए अमर उजाला व हितैषी संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि अतिथि के रूप में आईं मातृ शक्तियों को वह भविष्य में भी आमंत्रित करना चाहेंगी। आरती मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी बच्चियों को अपराजिता बनाना है। जिसके लिए हम प्रयासरत रहेंगे। इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।