{"_id":"6ada7fe6f2d9a120f90b5d58","slug":"em-vehicles-in-full-gear-driven-by-top-tier-incentives-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1095889-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छूट के टॉप गियर से ई-वाहन फुल स्पीड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छूट के टॉप गियर से ई-वाहन फुल स्पीड में
विज्ञापन
एक शोरूम पर ई-कार पसंद करते ग्राहक।
- फोटो : samvad
रोड टैक्स में 100 और जीएसटी में 10 फीसदी की बड़ी छूट से ई-वाहन इस इस वक्त फुल स्पीड में दौड़ रहे हैं। नवरात्र से शुरू हुए सीजन में इन वाहनों की हाथोंहाथ बिक्री हो रही है।
ऑटो मोबाइल्स के कारोबारी अंकित माहेश्वरी ने बताया कि ई-कार लेने में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक का रोड टैक्स बचता है। पंजीकरण में लगने वाला 10 फीसदी शुल्क भी नहीं लगता है, जिससे यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले लगभग चार लाख रुपये तक सस्ती पड़ती है। इसलिए हर वर्ष लगभग 25 फीसदी की दर से इसकी मांग बढ़ रही है। ऑटो सेल्स कारोबारी नीरज गोयल ने बताया कि ई-थ्री व्हीलर ऑटो और ई-स्कूटर लेने पर भी रोड टैक्स नहीं लगता, इसलिए इनकी ब्रिकी हर वर्ष 30 फीसदी तक बढ़ रही है।
एक साथ 100 ई-स्कूटरों की डिलीवरी :
एक संस्था ने बृहस्पतिवार को 100 ई-स्कूटरों की डिलीवरी दी। मुख्य अतिथि एएसएम रोहन ने ग्राहकों को चाबियां सौंपी। यह स्कूटर अपनी आधुनिक तकनीकी के लिए पहचाना जाता है। कंपनी के संस्थापक पीसी शर्मा और निदेशक विश्वेंद्र शर्मा एवं देवेश शर्मा ने बताया कि कंपनी ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। निदेशकों ने बताया कि 100 वाहनों की एक साथ डिलीवरी दी गई है।
विज्ञापन
15 फीसदी तक मिलती है छूट
सीए आयुष वार्ष्णेय ने बताया कि अगर व्यापारी अपने व्यापार में प्रयोग करने के लिए कार या स्कूटर खरीदता है तो प्रतिवर्ष आयकर में डेप्रीसिएशन यानी छूट मिलती है। चाहे ई-वाहन हो या पेट्रोल-डीजल का वाहन, छूट में कोई अंतर नहीं है। ई-स्कूटर, ई-बाइक, पेट्रोल बाइक, पेट्रोल स्कूटर, पेट्रोल कार, डीजल कार और ई-कार पर यह छूट 15 फीसदी तक है। जीएसटी पर आईटीसी का फायदा केवल टैक्सी में रजिस्ट्रेशन कराने पर ही मिलता है। कोई भी व्यक्ति को जो टैक्सी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराएगा, उसको जीएसटी में आईटीसी का फायदा नहीं मिलेगा।
ई-वाहनों पर जीएसटी
इलेक्ट्रिक स्कूटर 5%
इलेक्ट्रिक बाइक 5%
इलेक्ट्रिक कार 5%
पेट्रोल वाहनों पर जीएसटी
स्कूटर 18%
बाइक 350 सीसी तक 18%
बाइक 350 सीसी से अधिक 40%
छोटी पेट्रोल कार 18%
छोटी डीजल कार 18%
बड़ी पेट्रोल कार 40%
बड़ी डीजल कार 40%