{"_id":"68e2d80a0dc57675ff0b926b","slug":"electricity-will-remain-off-today-at-cotton-mill-railway-crossing-aligarh-news-c-56-1-hts1003-138477-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आज बंद रहेगी बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आज बंद रहेगी बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेलखंड के बिजली कॉटन मिल स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक नंबर 307-ए को सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक की मशीन से ट्रैक को दुरुस्त किया जाएगा।
पहले यह काम रविवार सुबह किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन रेलवे ट्रैक मरम्मत करने वाली मशीन के अचानक खराब होने से कार्य स्थगित कर दिया गया। रविवार को रेलवे क्रॉसिंग खुली रही। इस ट्रैक पर कई दिनों से स्लीपर बदलने और लाइन सीधा करने का काम चल रहा है। रविवार को यहां रेलवे ट्रैक की मशीन से अत्याधुनिक पैकिंग कार्य होना था, जिसके लिए क्रॉसिंग फाटक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, मगर मशीन के खराब हो जाने के कारण मरम्मत दल को बिना काम लौटना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ हाथरस सिटी अजय कुमार भटनागर ने बताया कि अब यह काम सोमवार को होगा।
फाटक बंद होने की पूर्व सूचना के चलते वाहन चालकों ने पहले से ही वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया। अनावश्यक रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले कई वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अलीगढ़ रोड से मेंडू रोड की ओर जाने वाले वाहनों को चार किलोमीटर लंबा फेरा लगाना पड़ा। यातायात पुलिस टीम पूरे दिन अलर्ट रही।