फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election meetings will be held at the fixed places of administration

अलीगढ़ः प्रशासन के तय स्थलों पर ही होंगी चुनावी सभाएं

Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Election meetings will be held at the fixed places of administration
चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करा रहा है। पहले चरण में चुनाव प्रचार करने पर प्रत्याशियों पर तमाम बंदिशें लगा दी गई हैं। जिले की सातों विधान सभाओं में प्रशासन ने होने वाली चुनावी सभाओं के लिए स्थान पर तय कर दिए हैं। कुल 25 स्थानों पर जनसभाएं हो सकेंगी। प्रत्याशियों व पार्टियों को इन तय स्थानों पर चुनाव आयोग व कोविड-19 की जारी गाइड लाइन के अनुसार ही सभा करनी होगी।
विज्ञापन

हालांकि, आयोग ने अभी 31 जनवरी तक सभी प्रकार की रैलियों, सभाओं, रोड शो आदि पर रोक लगा रखी है। केवल चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को जनसंपर्क करने की छूट दे रखी है। उप जिला मजिस्ट्रेट व एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक सभी रैली व सभाओं पर रोक लगा रखी है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में रैलियों व सभाओं के लिए 25 स्थान निर्धारित किए हैं। जहां बिना अनुमति व कोरोना गाइड लाइन के किसी प्रकार की सभा करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

विधानसभा वार निर्धारित सभा स्थल
- तहसील खैर के कस्बा खैर में सैन्य पड़ाव मैदान, डीपीए कॉलेज गौमत, मिश्रीलाल इंटर कॉलेज गौमत, टप्पल इंटर चेंज टप्पल।
- गभाना तहसील में खेल मैदान बरौली- कटरा मार्ग मैदान, गांधी इंटर कॉलेज मैदान चंडौस, विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा, वनखंडी मंदिर के पास गभाना।
- तहसील अतरौली में केएमवी इंटर कॉलेज के सामने खाली मैदान, पैंठ मैदान ग्राम नरौना- अकापुर, पैंठ मैदान आलमपुर फतेहपुर, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज दादों, पहाड़ीपुर के सामने कोल्ड स्टोर का मैदान, रामलीला मैदान छर्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोल तहसील में बरौली, छर्रा, कोल, इगलास व शहर विधानसभा के लिए नुमाइश मैदान, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, ताला नगरी मैदान, माहेश्वरी इंटर कॉलेज सासनीगेट, नानऊ पैंठ बाजार।

- इगलास तहसील में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने मैदान, मुरवार पैंठ स्थल नगला जुझार, लगसमा इंटर कॉलेज का मैदान गोंडा, शकरानंद इंटर कॉलेज बेसवां, गोरई पैंठ मैदान।
- नुमाइश स्थित कृष्णांजलि सभागार में सभी विधानसभाओं के लिए हॉल के रूप में तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed