फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election

जयवीर की गुगली से सपा क्लीन बोल्ड

Fri, 08 Jan 2016 02:29 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Election

इसे सपा का मिस मैनेजमेंट कहो या पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह का मैनेजमेंट। मगर रामसखी कठेरिया को 2006 में खुद के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर और 2011 में सुधीर चौधरी के बाद इस बार भतीजे उपेंद्र सिंह नीटू को जिताकर, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने जिले की सियासत में लगातार तीसरी बार अपने रसूख का आंकलन करा दिया है। 

विज्ञापन

यह बात किसी से छिपी नहीं कि इस बार बसपा के मात्र 13 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। हर दल निर्दलों के सहारे नैय्या पार लगाने की जुगत में था। लेकिन 13 से यह आंकड़ा 42 तक पहुंचाने और सत्ताधारी सपा को धूल चटाने में उन्होंने पूरी ताकत लगा दी। यही वजह रही कि बसपा के आगे सत्ताधारी दल सपा क्लीन बोल्ड हो गया। इसके पीछे बड़ी वजह जिला पंचायत के मझे हुए खिलाड़ी तेजवीर सिंह गुड्डू की टिकट कटना भी माना जा रहा है।

विज्ञापन

जिस दिन पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिले में 52 सीटों पर परिणाम घोषित हुए थे। उसी दिन से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि आखिर अगला जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा? बसपा के पास जहां 13 जिला पंचायत सदस्य थे। वहीं अन्य पार्टियां भी अपने पास 9 से 10 सदस्य होने का दावा कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार कहीं सत्ताधारी सपा या संयुक्त विपक्ष हाथ न मार जाए। इसे लेकर संयुक्त विपक्ष की बैठक भी हुई थी और अध्यक्ष पद के लिए टाल ठोकते हुए प्रत्याशी पर भी चर्चा हुई, लेकिन संयुक्त विपक्ष की सारी योजना पूर्व मंत्री के मैनेजमेंट के आगे फेल हो गईं। 


उन्होंने अपने सियासी रसूख के आगे सभी को बौना साबित करते हुए सत्ताधारी दल को 9 वोटों पर सीमित कर दिया। बता दें कि 9 में से एक वोट खुद सपा प्रत्याशी का होगा। इस तरह शेष 8 वोट ही उन्हें मिले हैं। इस चुनाव में उनके इस दमखम को देख अन्य दल भी भौचक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed